Breaking News

खूंटी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सोनम बागे ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान

Khunti: नगर निकाय चुनाव के तहत चुनाव चिह्न आवंटित होते ही खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्मा गया है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान के माध्यम से जनता तक पहुंचने लगे हैं। इसी क्रम में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सोनम बागे ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए नगर पंचायत क्षेत्र में जनसंपर्क तेज कर दिया है।

अपने अभियान के तहत सोनम बागे आज नगर पंचायत क्षेत्र के टंगरा टोली, वार्ड संख्या 18 पहुंचीं, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसंपर्क के दौरान वार्डवासियों ने शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था, आवास योजना की राशि का समय पर भुगतान, पहुंच पथ (सड़क) की समस्या सहित कई अन्य बुनियादी समस्याएं उनके समक्ष रखीं।

ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद सोनम बागे ने जनता को आश्वस्त किया कि चुनाव जीतने के बाद वे इन सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करेंगी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा दी जाएगी और योजनाओं को केवल कागजों तक सीमित न रखते हुए उन्हें धरातल पर उतारने का कार्य किया जाएगा।

जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र में लोगों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय नागरिकों ने खुलकर अपनी बात रखी और सोनम बागे के प्रति समर्थन भी जताया। लोगों में दिख रहे उत्साह और समर्थन को देखते हुए यह माना जाने लगा है कि खूंटी नगर पंचायत अध्यक्ष पद की चुनावी दौड़ में सोनम बागे की स्थिति मजबूत होती नजर आ रही है।

बताते चलें कि सोनम बागे के पति बिमल पाहन पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं और वर्तमान में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) खूंटी जिला कमेटी के क्रीड़ा मोर्चा के जिला सचिव हैं। ऐसे में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि सोनम बागे को झामुमो कार्यकर्ताओं, खेल जगत से जुड़े लोगों और स्थानीय समर्थकों का नैतिक सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिसका असर उनके चुनावी अभियान में देखने को मिल रहा है।

कुल मिलाकर जिस तरह से सोनम बागे को जनसंपर्क के दौरान जनता का समर्थन और उत्साह मिल रहा है, उससे यह कहा जा सकता है कि खूंटी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए वे एक मजबूत दावेदार के रूप में उभर रही हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post