Breaking News

वनभोज सह सम्मेलन में गूंजे शिबू सोरेन अमर रहे के नारे

Khunti: खूंटी जिला झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कमेटी की ओर से मुरहू प्रखण्ड क्षेत्र के बिचना पंचायत अंतर्गत पेलोल डैम किनारे वनभोज सह कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राकृतिक वातावरण के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के जिला, प्रखण्ड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम में झामुमो खूंटी जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद, खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा एवं तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को आपसी संवाद, आत्मचिंतन और ऊर्जा से भरना रहा।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि संगठनात्मक कार्यों के बीच हमें अपने लिए भी समय निकालना चाहिए। काम कभी खत्म नहीं होता, इसलिए मानसिक और सामाजिक रूप से खुद को मजबूत रखना भी जरूरी है। इसी भावना के साथ आज सभी कार्यकर्ता एकजुट हुए हैं और खान-पान व सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से आपसी भाईचारा मजबूत कर रहे हैं।

खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं को खुद को महसूस करने का अवसर मिलता है और संगठन के प्रति समर्पण और बढ़ता है।

वहीं तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि हम जनता के बीच रहकर क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम करते हैं, लेकिन साथ ही अपने लिए समय निकालना भी जरूरी है, क्योंकि जीवन में समस्याएं और कार्य कभी समाप्त नहीं होते।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस क्रम में “दिसोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहे” और “हेमंत सोरेन जिंदाबाद” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिसोम गुरु शिबू सोरेन के बताए मार्ग पर चलने और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य सह जिला सचिव सुशील पाहन, केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी, केंद्रीय सदस्य भोलानाथ, केंद्रीय सदस्य स्नेहलता कुंडलना, जिला सचिव शंकर सिंह मुंडा, सुशांति कोंगाड़ी, वीरेन कण्डुलना, प्रकाश नाग मुंडा, मनोज मंडल,कमलेश महतो सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण और संगठन को और मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post