Breaking News

Municipal Elections 2026: आज नाम वापसी का दिन, 424 नामांकन रद्द, 6,555 प्रत्याशियों के नॉमिनेशन स्वीकृत

Ranchi: नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज शुक्रवार, 6 फरवरी को दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है। जो प्रत्याशी चुनावी मैदान से हटना चाहते हैं, वे निर्धारित समय तक अपना नाम वापस ले सकते हैं।

नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह साफ हो जाएगा कि कितने प्रत्याशी चुनावी दौड़ में बने रहेंगे और किन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संभव है। इससे पहले 5 फरवरी को निर्वाची पदाधिकारियों ने सभी दाखिल नामांकन पत्रों की गहन जांच की थी।

जांच में 424 नामांकन पत्र रद्द

नामांकन पत्रों की जांच के बाद राज्यभर में कुल 424 नामांकन पत्रों को रद्द कर दिया गया। इनमें महापौर, नगर परिषद और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दाखिल 76 नामांकन पत्र शामिल हैं। वहीं, वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल 348 नामांकन पत्रों में त्रुटियां पाए जाने के कारण उन्हें खारिज कर दिया गया।

जांच प्रक्रिया के बाद कुल 6,555 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए हैं। इनमें महापौर और अध्यक्ष पद के लिए 498 प्रत्याशी जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए 5,957 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

महिलाओं का रहेगा दबदबा, संभालेंगी शहरी सरकार की कमान

झारखंड में इस बार नगर निकाय चुनाव 48 निकायों में होने हैं। इनमें 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत शामिल हैं। कुल 6,555 प्रत्याशियों में से 3,229 महिलाएं हैं, जिन्होंने विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किया है। महापौर और अध्यक्ष पद के लिए 251 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 2,978 महिलाएं वार्ड पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं।

शनिवार को होगा चुनाव चिह्नों का आवंटन

आज नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को बचे हुए प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इसके साथ ही शहरी और नगर पंचायत क्षेत्रों में चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी।

मेयर और अध्यक्ष पद के लिए तय किए गए चुनाव चिह्न

नगर निकाय चुनाव को तीन चरणों में बांटा गया है। मेयर और अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के लिए एयर कंडीशनर, छड़ी, चूड़ियां, बैटरी टॉर्च, बेंच, बिस्कुट, कंप्यूटर माउस, फव्वारा, रूम कूलर, आइसक्रीम, जूता, कूदने की रस्सी, रूम हीटर, सिलाई मशीन, ड्रिल मशीन सहित 50 से अधिक चुनाव चिह्न तय किए गए हैं।

वहीं, वार्ड पार्षद पद के लिए अलमारी, बेबी वॉकर, बल्ला, मोतियों का हार, साइकिल पंप, डबल रोटी, ब्लैक बोर्ड, चारपाई, स्टूल, लंच बॉक्स, माइक, पैंट, रोड रोलर, मिक्सर ग्राइंडर समेत कई प्रतीक घोषित किए गए हैं।

यदि किसी वार्ड या नगर क्षेत्र में प्रत्याशियों की संख्या तय चुनाव चिह्नों से अधिक होती है, तो सेब, गुब्बारा, बेल्ट, लैपटॉप, रेफ्रिजरेटर, प्रेशर कुकर, रोबोट, स्कूल का बस्ता और फूलदान जैसे सुरक्षित प्रतीकों का उपयोग किया जाएगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post