Breaking News

खूंटी जिला परिवहन कार्यालय को राज्य में द्वितीय स्थान, मंत्री ने किया सम्मानित

Khunti: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग द्वारा होटल बीएनआर में सड़क सुरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दीपक बीरूआ ने गुड समरीटन अवार्ड में पूरे राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर जिला परिवहन कार्यालय, खूंटी को पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया। यह पुरस्कार जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक एवं जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।

इस अवसर पर परिवहन सचिव, परिवहन आयुक्त सहित राज्य के सभी जिलों के परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक एवं सड़क सुरक्षा प्रबंधक उपस्थित रहे।

सड़क सुरक्षा माह के दौरान खूंटी जिला में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। इनमें जागरूकता वाहन, नुक्कड़ नाटक, विद्यालय–महाविद्यालयों में कार्यशालाएं, झांकी प्रस्तुति (प्रथम स्थान), वाहन जांच सह पुष्प अभियान, हॉकी मैच, स्वास्थ्य जांच शिविर, सड़क सुरक्षा शपथ, हस्ताक्षर व सेल्फी अभियान तथा “रन फॉर रोड सेफ्टी” शामिल रहे।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से यातायात नियमों, गुड समरीटन और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर आमजनों को जागरूक किया गया, जिसे जिलेवासियों ने सराहा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post