Breaking News

नगर निकाय चुनाव गंभीरता से लड़ेगा राजद, साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वालों को रोकने का ऐलान

Ranchi: नगर निकाय चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित अहम बैठक में पार्टी ने फैसला लिया कि लालू प्रसाद यादव की विचारधारा से जुड़े और राजद के प्रति समर्पित उम्मीदवारों को पूरा समर्थन दिया जाएगा। साथ ही यह भी तय किया गया कि भाजपा-समर्थित या साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को मेयर, अध्यक्ष या वार्ड पार्षद बनने से हर हाल में रोका जाएगा।

मजबूती के साथ निकाय चुनाव लड़ने का संकल्प

बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भले ही नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहे हों, लेकिन सभी राजनीतिक दल अप्रत्यक्ष रूप से इसमें सक्रिय हैं। राजद भी अपने योग्य और मजबूत उम्मीदवारों को समर्थन देगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि साम्प्रदायिक ताकतों को किसी भी हाल में जीत न मिले।

जहां मजबूत उम्मीदवार होगा, उसे मिलेगी महागठबंधन की मदद

राजद कोटे से हेमंत सरकार में श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि महागठबंधन के अन्य दलों के योग्य और मजबूत उम्मीदवारों को भी हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में महागठबंधन की लहर है और इस लहर का इस्तेमाल कर साम्प्रदायिक शक्तियों के समर्थित उम्मीदवारों को हराया जाएगा।

सामाजिक न्याय और संविधान बचाने का अवसर: गौतम सागर राणा

वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने कहा कि भले ही निकाय चुनाव औपचारिक रूप से दलीय नहीं हों, लेकिन व्यवहार में सभी दल अपने समर्थित प्रत्याशी उतार रहे हैं। ऐसे में राजद के पास सामाजिक न्याय, संविधान और लोकतंत्र को बचाने के मुद्दे पर जनता के बीच जाने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने यह भी कहा कि झामुमो सहित महागठबंधन के अन्य दलों से समन्वय को लेकर बातचीत जारी रहेगी।

पांच घंटे चली बैठक में बड़ी संख्या में नेता रहे मौजूद

लगभग पांच घंटे तक चली इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव, प्रदेश महासचिव सत्यानंद भोक्ता, श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष अनिता यादव, महिला राजद की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि प्रकाश, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा, प्रवक्ता कैलाश यादव, डॉ. मनोज कुमार सहित राज्य के सभी 24 जिलों के जिलाध्यक्ष और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post