Breaking News

जमीन विवाद बना खूनी साजिश की वजह, सोमा मुंडा हत्याकांड का खुलासा, शूटर समेत 6 गिरफ्तार

khunti/ Ranchi : खूंटी के चर्चित पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि यह हत्या किसी तात्कालिक विवाद का नतीजा नहीं, बल्कि जमीन कारोबार से जुड़े लंबे समय से चल रहे विवाद और सुनियोजित साजिश का परिणाम थी। हत्या की पूरी योजना पहले से बनाई गई थी, जिसे शूटरों और उनके सहयोगियों की मदद से अंजाम दिया गया।

जमीन कारोबार बना हत्या की वजह
खूंटी एसपी प्रवीण टोप्पो ने बताया कि इस मामले में शूटर समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इससे पहले 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपी जमीन खरीद-बिक्री के कारोबार में सक्रिय थे और सीएनटी व गैरमजरुआ जमीन से जुड़े लेन-देन को लेकर सोमा मुंडा से उनका पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद में आर्थिक लाभ के लिए सोमा मुंडा को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।

7 जनवरी को हुई थी सुनियोजित हत्या
पुलिस के अनुसार, 7 जनवरी 2026 को सोमा मुंडा अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से खूंटी जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनका पीछा किया और जमुवादाग तालाब के पास देसी पिस्टल से गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे।

हथियार, बाइक और शूटर पहले से थे तैयार
एसपी ने बताया कि यह पूरी तरह से प्लान की गई हत्या थी। साजिश के तहत हथियार, मोटरसाइकिल और शूटरों की व्यवस्था पहले ही कर ली गई थी। पुलिस ने इस मामले में एसआईटी का गठन कर तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल्स और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की।

हथियार और सामान बरामद
जांच के दौरान पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद किए हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 44 वर्षीय दानियल सांगा, 20 वर्षीय सुमित दाल सांड, 20 वर्षीय मार्कुस सांगा, 25 वर्षीय रोशन मिंज, 35 वर्षीय संदीप खलखो और 32 वर्षीय संतोष दाल सांड शामिल हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post