Khunti: कर्रा प्रखंड में 77वें गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों, थाना परिसरों और पंचायत सचिवालयों में राष्ट्रीय ध्वज का विधिवत झंडोत्तोलन किया गया।
कर्रा चौक पर समाजसेवी विनोद भगत, कर्रा थाना परिसर में थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेमरोम, जरियागढ़ थाना परिसर में थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार, वन विभाग कर्रा कार्यालय परिसर में वनपाल राकेश कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में डॉ. अनिता कुमारी, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कर्रा में वार्डेन रश्मि कुमारी द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। वहीं कर्रा प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख, पटेल बीएड कॉलेज में प्राचार्य अनुराधा कुमारी, चाणक्य पब्लिक स्कूल लोधमा में निदेशक अयोध्या केशरी तथा पुलिस पिकेट लोधमा में पिकेट प्रभारी निशा कुमारी ने ध्वजारोहण किया।
इसके अलावा पंचायत सचिवालयों में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। पंचायत सचिवालय लोधमा में मुखिया मंजुला उरांव, कच्चाबारी में मुखिया ज्योति मिंज, हाकाजांग में मुखिया शांति तिर्की, कर्रा में मुखिया रश्मि लकड़ा, छाता में मुखिया सुखराम मुंडा, जरिया में मुखिया सुनीता चोचा, बमरजा में मुखिया अनूप कुजूर, मेहा में मुखिया अजय खलखो, कुदलुम में मुखिया संदीप हेरेंज, लरता में मुखिया संगीता कच्छप, सुनगी में मुखिया विनोद भेंगरा, डहकेला में मुखिया ग्लोरिया लुगून, गोविंदपुर में मुखिया मीणा देवी, डुमरगढ़ी में मुखिया मधु तिर्की, बक्सपुर में मुखिया पूनम बारला तथा उड़िकेल में मुखिया क्षत्री हेमरोम के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी स्थानों पर राष्ट्रगान के साथ वीर शहीदों को नमन किया गया और महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद, भगवान बिरसा मुंडा और शहीद भगत सिंह अमर रहें के नारों से वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।
वहीं विभिन्न विद्यालयों में छात्रों द्वारा आकर्षक परेड, देशभक्ति गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने समारोह की शोभा बढ़ा दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने संविधान की महत्ता, लोकतंत्र की मजबूती और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प



