Breaking News

हजारीबाग में दो संप्रदायों के बीच हिंसक झड़प, सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान विवाद हुआ भड़क

Hazaribagh: हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड स्थित बेलतू में शनिवार देर रात दो संप्रदायों के बीच हिंसक झड़प हुई। यह झड़प सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान भड़काऊ गाना बजाने के कारण शुरू हुई। घटना इतनी गंभीर हो गई कि क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति बिगड़ते ही हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन और उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह को खुद मोर्चा संभालना पड़ा।

पत्थरबाजी में दर्जनभर घायल, इलाके में छावनी जैसी स्थिति

झड़प के दौरान दोनों तरफ से पत्थरबाजी की गई, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया। विवाद की वजह से पूरा क्षेत्र देर रात तक तनावपूर्ण रहा और प्रशासन ने पूरे इलाके को छावनी में बदल दिया।

प्रशासन की सक्रियता से नियंत्रण, अतिरिक्त बल तैनात

घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया। हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

सुबह से सन्नाटा, इलाके में गश्त जारी

घटना के बाद रविवार सुबह से पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग घरों से बाहर नहीं निकले हैं। पुलिस लगातार गश्त कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post