Breaking News

झारखंड में नगर निकाय चुनाव के बाद शुरू हो सकता है SIR, चुनाव आयोग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा

Ranchi: झारखंड में मतदाताओं का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अब फरवरी के दूसरे सप्ताह के बजाय फरवरी के तीसरे सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की एक टीम जल्द ही झारखंड का दौरा करेगी और तैयारियों की समीक्षा के बाद ही SIR की औपचारिक घोषणा की जाएगी। यदि आयोग प्रारंभिक तैयारियों से संतुष्ट रहा तो 21 फरवरी से SIR शुरू किया जा सकता है।

SIR को लेकर अंतिम चरण में तैयारी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि झारखंड में SIR कराने के स्पष्ट निर्देश भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 26 जून 2025 को ही जारी कर दिए गए थे। इसके बाद से राज्य स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, जो अब अंतिम चरण में हैं। वर्तमान में पैरेटल मैपिंग का कार्य पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि SIR की तिथि तय करना पूरी तरह भारत निर्वाचन आयोग का निर्णय होगा, राज्य प्रशासन तैयारी पूरी करने में जुटा हुआ है।

नगर निकाय चुनाव के बाद SIR शुरू होने की संभावना

झारखंड में नगर निकाय चुनाव की घोषणा जल्द होने वाली है। ऐसे में माना जा रहा है कि नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद ही SIR की शुरुआत होगी। जानकारों के अनुसार, चुनाव की घोषणा के बाद निर्वाचन से जुड़े अधिकांश अधिकारी नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया में व्यस्त हो जाएंगे, जिससे SIR का काम प्रभावित हो सकता है। इसी कारण SIR को चुनाव के बाद शुरू करने की रणनीति अपनाई जा रही है।

महाराष्ट्र की तर्ज पर हो सकता है फैसला

गौरतलब है कि महाराष्ट्र को भी नगर निकाय चुनावों के चलते देश में SIR के दूसरे चरण में शामिल नहीं किया गया था। झारखंड में भी इसी तर्ज पर निर्णय लिया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक 27 जनवरी को नगर निकाय चुनाव की घोषणा होने की संभावना है और राज्य निर्वाचन आयोग फरवरी महीने में पूरी चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराने की तैयारी में है। इसके बाद ही झारखंड में SIR शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post