Breaking News

बसंत पंचमी पर बैद्यनाथ मंदिर में VIP दर्शन बंद, शीघ्र दर्शनम कूपन के दाम दोगुने

Deoghar : बसंत पंचमी के अवसर पर बैद्यनाथ मंदिर में भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में उपायुक्त ने पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए हैं। बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि बसंत पंचमी के दिन वीवीआईपी और आउट ऑफ टर्न दर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसका उद्देश्य सभी श्रद्धालुओं को समान रूप से दर्शन का अवसर मिलना और भीड़ नियंत्रित रखना है।

जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि बसंत पंचमी के दौरान केवल शीघ्र दर्शनम कूपन की सुविधा ही उपलब्ध रहेगी। हालांकि इस दौरान कूपन की कीमत में वृद्धि की गई है। जहां सामान्य दिनों में कूपन ₹300 में मिलते थे, वहीं बसंत पंचमी पर कूपन ₹600 में उपलब्ध होंगे।

बसंत पंचमी के दौरान बैद्यनाथ मंदिर में विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और भगवान भोलेनाथ पर गुलाल व घी चढ़ाते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह तिलकोत्सव भी मनाया जाता है। खासकर मिथिला क्षेत्र के दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर और सहरसा से लाखों की संख्या में लोग यहां आते हैं ताकि वे शिवरात्रि के लिए भगवान को निमंत्रण दे सकें।

पिछले तीन-चार दिनों से मंदिर परिसर में भीड़ लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही मंदिर के बाहर बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि भीड़ नियंत्रण बेहतर तरीके से किया जा सके।

गौरतलब है कि 23 जनवरी को बैद्यनाथ मंदिर में बसंत पंचमी का आयोजन है और फरवरी में शिवरात्रि का आयोजन होना है। देवघर में शिवरात्रि के आयोजन को जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्थित रूप से संचालित किया जाता है, इसलिए उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक पहले से ही शहर की विधि व्यवस्था और भीड़ को लेकर सतर्क हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post