Breaking News

खूंटी विधानसभा क्षेत्र के जोबे, महिल व कुमकुमा गांव में विधायक रामसूर्या मुंडा का दौरा, ग्रामीणों से सीधा जनसंवाद

Khunti: खूंटी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जोबे, महिल एवं कुमकुमा गांव में विधायक रामसूर्या मुंडा ने दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, जनसमस्याओं एवं पंचायत स्तर की आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा की।

विधायक के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने बताया कि वे लंबे समय से अपने जनप्रतिनिधि से मिलने की प्रतीक्षा कर रहे थे। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को खुलकर रखा।

कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। महिलाओं ने अपने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और जरूरतों को प्रमुखता से विधायक के समक्ष रखा। वहीं युवाओं ने रोजगार एवं शिक्षा से संबंधित मुद्दों पर ध्यान आकृष्ट कराया।

इस अवसर पर सिलादोन पंचायत के अध्यक्ष सुखराम मुंडा, पंचायत स्तर के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए विधायक रामसूर्या मुंडा ने कहा कि गांवों का समग्र विकास और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंचायत स्तर पर आवश्यक पहल करते हुए समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

कार्यक्रम में ग्रामीणों की भारी उपस्थिति यह दर्शाती है कि क्षेत्र की जनता विकास को लेकर सजग है और अपने जनप्रतिनिधि से सीधे संवाद कर अपनी बात रखना चाहती है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post