Breaking News

खूँटी परिसदन भवन में युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति

Khunti: खूँटी परिसदन भवन में आज युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना और युवाओं की सक्रिय व निर्णायक भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड युवा कांग्रेस के सह-प्रभारी मुरारी कुमार ने कहा कि युवा शक्ति के संगठित प्रयास से ही मजबूत संगठन और सशक्त लोकतंत्र का निर्माण संभव है। उन्होंने युवाओं से संगठनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन ने बैठक के दौरान मनरेगा में हो रहे कानूनी बदलावों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि इन बदलावों को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अलग-अलग पंचायतों में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। साथ ही संगठन को और अधिक गतिशील बनाने के लिए जो पद वर्तमान में रिक्त हैं, उन्हें शीघ्र भरने का निर्णय लिया गया।

बैठक में आगामी नगर पंचायत चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें कांग्रेस की ओर से इच्छुक, योग्य और सक्रिय युवाओं की पहचान कर उन्हें आगे लाने पर सहमति बनी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुरारी कुमार के अलावा जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन, उपाध्यक्ष शेरोन सुरीन, उपाध्यक्ष सुमित हर्ष, विधानसभा अध्यक्ष जय कुमार साहू, संदीप महतो, अनमोल उरांव, आयुष साहू, साजिद आलम, गुलित मिश्रा, माज़ हुसैन, अमन ख़ान, सोनू कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post