Breaking News

खूंटी में सड़क सुरक्षा माह के तहत चला “नो हेलमेट–नो पेट्रोल” अभियान

Khunti: जिला परिवहन पदाधिकारी, खूंटी के निदेशानुसार सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिले भर में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “नो हेलमेट–नो पेट्रोल” अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों को पेट्रोल नहीं देने की अपील के साथ उन्हें हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के दौरान पेट्रोल पंपों पर पहुंचे वाहन चालकों को हेलमेट की अनिवार्यता, जीवन में उसकी उपयोगिता एवं सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं पेट्रोल पंप में कार्यरत कर्मियों को भी यातायात नियमों से अवगत कराते हुए यह अनुरोध किया गया कि वे बिना हेलमेट के आने वाले बाइक चालकों को हेलमेट पहनने के लिए समझाएं और नियमों का पालन सुनिश्चित करने में सहयोग करें।

जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा माह के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कर्रा, लोधमा, हुटार एवं कालामाटी सहित अन्य क्षेत्रों में जागरूकता वाहन के माध्यम से आम लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। प्रमुख चौक-चौराहों एवं पेट्रोल पंप परिसरों में लोगों के बीच सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट का वितरण भी किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियानों का मुख्य उद्देश्य लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post