Breaking News

खूंटी में राष्ट्रीय युवा दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिखाई सेवा भावना

Khunti: राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में सोमवार को खूंटी अंचल सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर देशभर में चल रहे रक्तदान महाअभियान का हिस्सा था, जिसमें युवाओं के साथ-साथ समाजसेवियों और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर रक्तदान किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि एसडीओ दीपेश कुमारी ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे श्रेष्ठ माध्यम है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा, कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के महासचिव नईमुद्दीन खान, सिविल सर्जन डॉ. नागेश्वर मांझी, प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति कुमारी, रेडक्रॉस सोसाइटी के जिला अध्यक्ष किशोर कुमार गंझू सहित कई जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस पर रक्तदान करना युवाओं की सकारात्मक सोच और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि समय पर उपलब्ध रक्त कई जिंदगियों को बचा सकता है, इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को इस अभियान से जुड़ना चाहिए।

शिविर के दौरान चिकित्सा टीम की निगरानी में सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिए गए तथा अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का सफल प्रयास किया गया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post