Breaking News

खूंटी–सिमडेगा सड़क हादसे में फादर सुशील प्रवीण तिडू व सुनील भेंगरा का निधन, विधायक सुदीप गुड़िया व झामुमो जिलाध्यक्ष ज़ुबैर अहमद ने दी श्रद्धांजलि

Khunti: खूंटी–सिमडेगा मुख्य सड़क पर डोड़मा के समीप देर रात हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में डोड़मा–विशुनपुर निवासी फादर सुशील प्रवीण तिडू एवं डोड़मा निवासी सुनील भेंगरा के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। इस हृदयविदारक घटना को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

इस दुखद घटना पर तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया एवं झामुमो खूंटी जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि यह हादसा न केवल दो परिवारों के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए अत्यंत पीड़ादायक है।

दिवंगतों की अंतिम शव यात्रा में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया, झामुमो खूंटी जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद, अमित बडिंग, बानो जिला परिषद सदस्य सह झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य बिरजो कंडुलना, तोरपा झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य अमृत हेमरोम, तोरपा झामुमो प्रखंड सचिव जेम्स आइंद सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता, स्थानीय ग्रामीण एवं समाज के लोग शामिल हुए। अंतिम संस्कार के दौरान कब्र पर मिट्टी देकर सभी ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इससे पूर्व आरसी चर्च डोड़मा में अंतिम दर्शन मिस्सा का आयोजन किया गया, जहाँ दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अंतिम दर्शन कर उन्हें नम आंखों से विदाई दी।

इस अवसर पर विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि फादर सुशील प्रवीण तिडू का जीवन सेवा, त्याग और मानवता के प्रति समर्पण का जीवंत उदाहरण था। उन्होंने समाज के हर वर्ग के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य किया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। वहीं, सुनील भेंगरा के निधन को भी क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति बताया गया।

मौके पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, झामुमो कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों ने यीशु मसीह से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा शोकसंतप्त परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। साथ ही पीड़ित परिवारों को हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए उन्हें ढांढस बंधाया गया। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post