Breaking News

इरफान अंसारी के आवास पर शगुन सोहराय मिलन समारोह, आदिवासी समुदाय के साथ झूमे मंत्री

Jamtara : आदिवासी समुदाय के सबसे बड़े पर्व सोहराय के अवसर पर जामताड़ा विधायक सह झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के आवास पर शगुन सोहराय मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आदिवासी समाज के हजारों लोग शामिल हुए और पारंपरिक गीत-संगीत व नृत्य के साथ पर्व का उल्लासपूर्वक उत्सव मनाया।

पारंपरिक नृत्य और संगीत से गूंजा परिसर

सोहराय मिलन समारोह में आदिवासी पुरुषों और महिलाओं ने ढोल और अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। मंत्री इरफान अंसारी भी इस सांस्कृतिक आयोजन में बढ़-चढ़कर शामिल हुए और आदिवासी समुदाय के साथ नृत्य करते नजर आए। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और उल्लास से भरा रहा।

कलाकारों को किया गया सम्मानित

इस अवसर पर मंत्री इरफान अंसारी ने सोहराय नृत्य में भाग लेने वाले कलाकारों और आदिवासी पुरुषों व महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने वाद्य यंत्र, कपड़े और कंबल भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में मंत्री के पिता और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

फुरकान अंसारी ने बीजेपी पर साधा निशाना

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने सोहराय को आदिवासी समाज का सबसे बड़ा पर्व बताया और समुदाय को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी आदिवासियों के बीच फूट डालने का प्रयास कर रही है।

आदिवासियों से एकजुट रहने की अपील

फुरकान अंसारी ने आदिवासी समाज से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि बीजेपी एक आदिवासी मुख्यमंत्री को स्वीकार नहीं करना चाहती। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हटाकर किसी गैर-आदिवासी को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। समारोह के दौरान राजनीतिक संदेश के साथ-साथ आदिवासी संस्कृति और एकता का भी संदेश दिया गया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post