Breaking News

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर सौदे को लेकर खून-खराबा: टेल्को बाउंड्रीवाल के जंगल में युवक की हत्या, साथी गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर-6 में टेल्को कंपनी की बाउंड्रीवाल के भीतर ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान जुगसलाई निवासी 22 वर्षीय सोहेल अहमद की नृशंस हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी अब्दुल सूफियान गंभीर रूप से घायल हो गया।

पीछे से हमला, गला रेतकर हाथ काटा गया

पुलिस के अनुसार, विनीत नामक युवक ने सोहेल को नशा कारोबार से जुड़ी बातचीत के बहाने जंगल में बुलाया था। सोहेल अपने दोस्त सूफियान के साथ बाइक पर मौके पर पहुंचे। नाले के पास बातचीत देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोपियों ने सोहेल पर पीछे से चापड़ से हमला किया, उसका गला रेत दिया और एक हथेली काटकर अलग कर दी। गंभीर रूप से घायल सोहेल की मौके पर ही मौत हो गई।

साथ में मौजूद अब्दुल सूफियान पर भी हमला किया गया। उसके सिर और पीठ पर चापड़ के वार किए गए। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद सूफियान ने बाइक वहीं छोड़कर टेल्को की बाउंड्रीवाल कूदकर मुख्य सड़क पर पहुंचा और वहां से टेंपो पकड़ा। वह सीधे साकची थाना गया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया

डीएसपी सुनील चौधरी ने बताया कि मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह मामला ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ पाया गया। घायल सूफियान ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर लगभग दो बजे सोहेल ने उसे बाइक के साथ जंगल में बुलाया था।

सूफियान ने बताया कि जुगसलाई से बिरसानगर के जंगल तक जाते हुए उन्होंने वहां तीन-चार युवकों को नशे के कारोबार पर चर्चा करते हुए देखा। वह बातचीत का विरोध कर कुछ दूरी पर हट गया, इसी बीच सोहेल पर पीछे से हमला किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post