Breaking News

सहभागिता से झारखंड बनेगा अग्रणी राज्य, सीएम हेमंत सोरेन बोले— सर्वांगीण विकास में सभी का योगदान अहम

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को कई वरिष्ठ अधिकारियों और राज्यसभा सदस्य महुआ माजी ने मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सभी को नववर्ष की बधाई देते हुए राज्यवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि सभी की सहभागिता से ही झारखंड अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा और राज्य के सर्वांगीण विकास में हर वर्ग का योगदान महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जन-सहभागिता और प्रभावी कार्य संस्कृति के साथ विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से राज्य प्रगति और खुशहाली के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।

इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य महुआ माजी के साथ अपर मुख्य सचिव गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग वंदना दादेल, अपर मुख्य सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मस्त राम मीणा, राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी, सचिव वित्त विभाग प्रशांत कुमार, सदस्य राजस्व परिषद राजीव रंजन, अभियान निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छवि रंजन, प्रबंध निदेशक जियाडा वरुण रंजन, निदेशक नगरीय प्रशासन नैंसी सहाय, विशेष सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी (समन्वय) विभाग राजीव रंजन, आईजी एसटीएफ अनूप बिरथरे, रांची उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने सभी आगंतुकों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की और राज्यवासियों के लिए प्रगति, शांति और समृद्धि का संदेश दिया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post