Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से आयोजित झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CGL) में सफल 1,927 अभ्यर्थियों को आज सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र मिलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने इस कार्यक्रम को लेकर सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं, कार्मिक विभाग द्वारा सभी चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच पूरी कर ली गई है।

छह विभागों में होगी नियुक्ति
ये नियुक्तियां राज्य सरकार के छह अलग-अलग विभागों में विभिन्न पदों के लिए की जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि JSSC ने हाल ही में इस परीक्षा का परिणाम जारी किया था, जिसमें कुल 1,932 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद 1,927 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं।
प्रशासनिक तैयारियां पूरी
राज्य सरकार ने इस नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के लिए
-
वित्त सचिव प्रशांत कुमार को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया है
-
रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है
यह आयोजन राज्य में रोजगार सृजन की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे हजारों परिवारों को राहत और युवाओं को स्थायी भविष्य की उम्मीद मिली है।



