Breaking News

देवघर पहुंचीं बीजेपी सांसद कंगना रनौत, एक झलक पाने को उमड़े फैंस

Deoghar :  बीजेपी सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत मंगलवार को देवघर पहुंचीं। देवघर एयरपोर्ट पर उनके आगमन के साथ ही माहौल पूरी तरह उत्साह से भर गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया, वहीं अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग एयरपोर्ट पर जमा हो गए।

एयरपोर्ट पर कंगना रनौत की मौजूदगी की खबर मिलते ही फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए तैनात सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी निगरानी में उन्हें सीधे गाड़ी तक पहुंचाया। इस दौरान कंगना शांत नजर आईं और किसी से बातचीत किए बिना आगे बढ़ गईं।

जानकारी के मुताबिक, देवघर एयरपोर्ट से कंगना रनौत सीधे बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचेंगी, जहां वे पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद उनका कार्यक्रम बासुकीनाथ धाम जाने का है, जहां भी वे भगवान शिव के दर्शन और पूजा करेंगी।

धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा कंगना रनौत सांसद खेल महोत्सव में भी शिरकत करेंगी। तय कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद वह देवघर से सीधे दिल्ली के लिए रवाना होंगी। एयरपोर्ट पर मौजूद मीडिया से उन्होंने कोई बातचीत नहीं की और मीडिया से बचते हुए सीधे बाबा धाम के लिए निकल गईं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post