Indian of the Year Event : सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को शुक्रवार को उनके करियर का पहला अवॉर्ड मिला। यह सम्मान उन्हें अपनी पहली डायरेक्शन वाली वेब सीरीज “द बैड्स ऑफ बॉलीवुड” के लिए दिया गया।
आर्यन को नई दिल्ली में आयोजित Indian of the Year इवेंट में बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड समारोह में उनके साथ उनकी नानी सविता छिब्बर भी मौजूद थीं।
अवॉर्ड लेते समय आर्यन ने कहा कि यह उनका पहला अवॉर्ड है और उन्हें उम्मीद है कि आगे और भी अवॉर्ड मिलेंगे। उन्होंने इसे अपने पिता शाहरुख को नहीं बल्कि अपनी मां गौरी खान को डेडिकेट किया। उन्होंने कहा, “मां हमेशा मुझसे कहती हैं जल्दी सोना, लोगों का मजाक नहीं उड़ाना और गाली-गलौज नहीं करना। इन्हीं सब वजहों से मुझे यह अवॉर्ड मिला है। मेरी मां को दुनिया की सबसे खुश महिला बनाने के लिए धन्यवाद।”
आर्यन ने अपने स्पीच में वेब सीरीज की कास्ट, क्रू और नेटफ्लिक्स का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने एक नए डायरेक्टर पर भरोसा किया और मेहनत से काम किया।
18 सितंबर को रिलीज हुई वेब सीरीज “द बैड्स ऑफ बॉलीवुड” हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर आधारित सटायर है और दर्शकों से इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।



