Breaking News

Deoghar News: नगर निकाय चुनाव के लिए वार्डों का आरक्षण तय, ओबीसी को मिला बड़ा प्रतिनिधित्व

Deoghar :  नगर निकाय चुनाव की तैयारी ने रफ्तार पकड़ ली है। देवघर नगर निगम और मधुपुर नगर परिषद चुनाव से पहले वार्डवार आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही नए साल में होने वाले चुनाव की औपचारिक घोषणा का रास्ता साफ हो गया है।

देवघर नगर निगम के कुल 36 वार्डों में आरक्षण इस प्रकार तय किया गया है, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC-1 व EBC-2): 7-7 वार्ड, अनुसूचित जाति (SC): 4 वार्ड, अनारक्षित: 18 वार्ड

नगर विकास विभाग द्वारा पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या निर्धारण के बाद जिला प्रशासन ने प्रस्ताव भेजा था, जिस पर राज्य निर्वाचन आयोग की मुहर लग चुकी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

ओबीसी आरक्षण के बाद पहला चुनाव
यह चुनाव इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि ओबीसी आरक्षण तय होने के बाद यह राज्य का पहला नगर निकाय चुनाव होगा। ऐसे में राजनीतिक दलों और संभावित उम्मीदवारों में हलचल तेज हो गई है।

मेयर पद पर सबकी नजर
मेयर पद के आरक्षण को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। देवघर नगर निगम में अब तक दो कार्यकाल में मेयर पद सामान्य वर्ग के लिए रहा है। आगामी चुनाव में यह पद सामान्य वर्ग में रहेगा या ओबीसी कोटे में जाएगा—इसका फैसला राज्य निर्वाचन आयोग करेगा। आरक्षण का क्रम अनुसूचित जनजाति (ST) से शुरू होने के कारण इस बार समीकरण बदलने की संभावना है।

वार्डवार आरक्षण तय होते ही उम्मीदवारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में तैयारी शुरू कर दी है। अब सभी की नजर चुनाव की तारीखों की औपचारिक घोषणा पर टिकी है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post