Breaking News

गड्ढे से बरामद हुआ शव प्रतिशोध में की गई सिनू पूर्ति की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Khunti: खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के ईट्ठे गांव से बीते दिनों एक सनसनीखेज मामला सामने आया था जहां अपराधियों ने सिनू पूर्ति नामक एक युवक का सर ध’ड़ से अलग कर उसकी हत्या कर बॉडी को अलग अलग गढ्ढे में दफना दिया था। जिस मामले को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एसपी मनीष टोप्पो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांड का उद्भेदन करते हुए बताया कि मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीनू पूर्ति हत्या कांड को लेकर गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की है।

एसपी ने बताया कि मृतक सिनू की बहन मांगी कुमारी ने मुरहू थाना में एक आवेदन देकर जानकारी दी थी जिसमें उन्होंने बताया था कि 1 दिसंबर 2025 की सुबह उसका भाई अपने काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल (JH01CY-4672) पर सुम्बर भेंगरा के साथ घर से निकला था।

शाम तक घर न लौटने पर जब परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क किया, तो सिनू ने बताया कि वह अपने चाचा मंगरा मुंडा के घर पर है और वहां सुम्बर भेंगरा, सुनील भेंगरा सहित कुछ लोग उससे मारपीट कर रहे हैं। इसी दौरान फोन बंद हो गया और उसके बाद से वह लापता हो गया।

3 दिसंबर 2025 को ग्रामीणों ने सूचना दी कि ग्राम इट्ठे के सडगीगढ़ा में बने एक गड्ढे से मानव पैर की अंगुली नजर आ रही है जिसके बाद मुरहू पुलिस द्वारा मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में गड्ढे की खुदाई कराई गई, जहां से एक युवक का शव बरामद हुआ। परिजनों ने शव की पहचान सिनू पूर्ति के रूप में की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुरहू थाना कांड संख्या 69/25 दर्ज किया गया। पुलिस ने धारा 103(1)/238/3(5) बीएनएस- 2023 के तहत मंगरा मुंडा, सुम्बर भेंगरा, सुनील भेंगरा समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया।

अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम गठित कर त्वरित छापेमारी शुरू की गई। 7 दिसंबर 2025 को पुलिस ने कांड में शामिल तीन लोगों— मंगरा मुंडा उर्फ दसाय मुंडा (55 वर्ष),किनु पुर्ति उर्फ डाढ़ा (20 वर्ष),सोम मुंडा उर्फ महादेव मुंडा (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया साथ हीं हत्या में प्रयुक्त कुदाल भी बरामद कर ली।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वर्ष 2022 में मंगरा मुंडा के बेटे कानु मुंडा का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। उस घटना में सिनू पूर्ति, सागर मुंडा, अनमोल टूटी, जयमसीह ओडेया और अमरजीत पूर्ति का नाम सामने आया था। इसी पुरानी रंजिश और प्रतिशोध के कारण आरोपियों ने सिनू पूर्ति की गला काटकर हत्या की और शव को गड्ढे में दफन कर दिया था।

छापेमारी अभियान में शामिल टीम में खूंटी एसडीपीओ वरुण रजक, पुलिस निरीक्षक किशुन दास थाना प्रभारी नायल गोडविन केरकेट्टा व मुरहू थाना के अन्य पुलिस अधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

पूरी घटना प्रतिशोध की भयावह साजिश बताई जा रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश जारी रखे हुए है और इस हत्या कांड से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post