Breaking News

गोवा नाइट क्लब हादसा: फतेहपुर के दो सगे भाई और गोबिंदपुर के युवक का आग में झुलसकर मौत

Khunti : गोवा में काम करने गए झारखंड के तीन युवा रविवार तड़के हुए भीषण अग्निकांड में मौत का शिकार हो गए। रांची जिले के लापुंग प्रखंड के फतेहपुर निवासी प्रदीप महतो (24) और विनोद महतो (22)—दोनों सगे भाई—तथा खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र स्थित गोबिंदपुर निवासी मोहित मुंडा (22) की अरपोरा स्थित रोमियो ब्रेसलैंड नाइट क्लब में आग लगने से मृत्यु हो गई। दर्दनाक हादसे में अब तक 23 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने मामले में सक्रियता दिखाई। उनके निर्देश पर JMM युवा मोर्चा के खूंटी जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी मृतकों के परिजनों से मिले और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। राहुल केशरी ने दूरभाष पर गोवा के सांसदों और विधायकों से बातचीत कर शवों को तत्काल झारखंड भेजने का आग्रह किया। बताया जा रहा है कि गोवा में काम कर रहे मृतकों के भाई व अन्य साथियों ने शवों की पहचान कर ली है। पहचान की पुष्टि के बाद पोस्टमार्टम कराया जा चुका है और अब शवों को झारखंड भेजने की तैयारी चल रही है।

उत्तरी गोवा के अरपोरा क्षेत्र स्थित बिर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में लगी इस भीषण आग में अब तक 25 लोगों की मौत और 6 लोग घायल हुए हैं। घटना की भयावहता को देखते हुए गोवा सरकार ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। हादसे के बाद अभी तक 18 शवों की पहचान हो सकी है। यह दुर्घटना दुनिया भर में नाइट क्लबों में हुई आग की कई दुखद घटनाओं की यादें ताजा कर देती है।

पिछले एक दशक में नाइट क्लबों में हुए भीषण अग्निकांडों की बात करें तो

  • 2015 में रोमानिया के कोलेक्टिव नाइट क्लब की आग में 64 लोगों की मौत,

  • 2016 में अमेरिका के ओकलैंड में घोस्ट शिप डांस पार्टी हादसे में 36 मौतें,

  • 2022 में कैमरून में क्लब में पटाखों से लगी आग में 16 मौतें,

  • 2022 में इंडोनेशिया के सोरोंग क्लब में आग से 19 मौतें,

  • 2022 में थाईलैंड के माउंटेन बी क्लब में शॉर्ट सर्किट से 23 मौतें,

  • 2023 में स्पेन के मर्सिया क्लब में बिजली खराबी से 13 मौतें,

  • 2024 में इस्तांबुल के मास्करेड क्लब में 29 मौतें,

  • और 2025 में उत्तरी मैसेडोनिया के नाइट क्लब में आतिशबाजी से लगी आग में 62 लोगों की मौत हुई थी।

गोवा का यह ताज़ा हादसा भी उसी भयावह श्रेणी में शामिल हो गया है, जिसने कई परिवारों को हमेशा के लिए शोक में डूबो दिया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post