Breaking News

पलामू में लोहा कारोबारी के तीन ठिकानों पर GST टीम की छापेमारी, करोड़ों की टैक्स चोरी का शक

Palamu: सेंट्रल जीएसटी टीम ने जिले के प्रमुख लोहा कारोबारी प्रमोद अग्रवाल के तीन ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई टैक्स चोरी के संदेह में की गई है, जिसमें करोड़ों रुपये की कर चोरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। टीम ने दस्तावेज़ों, कंप्यूटर सिस्टम, बही-खाते और बिल व वाउचर की गहन जांच की ताकि टैक्स चोरी की सही मात्रा का पता लगाया जा सके और आगे कानूनी कार्रवाई की जा सके।

दिनीनगर (पलामू) के अघोर आश्रम रोड, सुदना स्थित आवास, नवाहाता कार्यालय और बीसफूटा गोदाम पर मंगलवार को सुबह 11 बजे से देर रात आठ बजे तक टीम ने गहन जांच की। छापेमारी से पूरे कारोबारी समुदाय में हलचल मची।

सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये की कर चोरी की आशंका है। टीम को पहले से कर अनियमितताओं से जुड़ी शिकायतें मिली थीं, जिनके आधार पर यह कार्रवाई की गई। हालांकि, छापेमारी के दौरान किसी भी प्रतिष्ठान को सील नहीं किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि छानबीन के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। टीम की रिपोर्ट रांची भेजी जाएगी और उसके आधार पर कानूनी कदम उठाए जाएंगे। इस मामले को गंभीर बताया जा रहा है, क्योंकि दस्तावेजों और स्टॉक की जांच से कर धोखाधड़ी के प्रमाण मिलने की संभावना है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post