Breaking News

Jharkhand News: 2011 की जनगणना के आधार पर SC-ST को मिलेगा निकाय चुनाव में आरक्षण

Ranchi : झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारियाँ तेज हो चुकी हैं। वार्डों के आरक्षण को लेकर जिला प्रशासन स्तर पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 2011 की जनगणना को आधार बनाया जा रहा है, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को हाल ही में हुए नए सर्वे के अनुसार आरक्षण दिया जाएगा। अंतिम निर्णय झारखंड चुनाव आयोग का होगा।

धनबाद में नगर निकाय चुनाव से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि जनसंख्या आधारित आरक्षण की रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे जल्द ही चुनाव आयोग को भेजा जाएगा। आयोग ही तय करेगा कि किन वार्डों को किस श्रेणी में आरक्षित किया जाएगा।

OBC के लिए नया सर्वे, SC-ST के लिए जनगणना आंकड़े पंचायत राज विभाग इस प्रक्रिया को चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत पूरा कर रहा है। OBC श्रेणी: हाल में किए गए नए सामाजिक-आर्थिक सर्वे को आधार बनाया जाएगा।

SC/ST श्रेणी: 2011 की जनगणना के आंकड़ों का उपयोग किया जाएगा। इन रिपोर्टों के आधार पर धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नगर परिषद सहित अन्य निकायों में वार्डों का आरक्षण तय किया जाएगा। नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों की तैनाती, मतपेटियाँ, डिस्पैच स्थल और मतगणना केंद्रों का निरीक्षण भी किया जा चुका है।

जिला पंचायत राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी ने बताया कि 3 दिसंबर को उपायुक्त की अध्यक्षता में एक अहम बैठक होगी, जिसमें सभी बीडीओ, सीओ और संबंधित अधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में चुनाव की आगे की प्रक्रिया और वार्ड आरक्षण से जुड़ी प्रगति पर चर्चा की जाएगी।

उपायुक्त के निर्देश पर गठित विशेष समिति वार्डों के आरक्षण प्रस्ताव पर तेजी से काम कर रही है। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद राज्य में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावना है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post