Breaking News

छात्र ढोते नजर आए एमडीएम का सामान, प्राचार्य बोले- बच्चे हमारे स्कूल के नहीं, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

Gumla : गुमला जिले के भरनो प्रखंड स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुम्हरों का एक वीडियो शुक्रवार दोपहर से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कई बच्चे स्कूल ड्रेस में सिर पर मिड-डे मील (एमडीएम) का सामान ढोते हुए दिखाई दे रहे हैं।

घटना का विवरण समय: लगभग साढ़े 11 बजे, स्थान: एनएच-43 खरवागढ़ा के पास, बच्चों के हाथ में: चना, आलू, दाल और तेल के पैकेट

बताया जा रहा है कि स्कूल में एमडीएम का सामान खत्म हो गया था, जिसके बाद बच्चों को करीब दो किलोमीटर दूर स्थित किराना दुकान से सामान लाने भेजा गया। वीडियो में कुछ बच्चे पैदल लौटते दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ बाइक पर सामान लेकर जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। हेडमास्टर अरविंद तिवारी पर पहले भी बच्चों से स्कूल संबंधी सामान मंगवाने के आरोप लग चुके हैं। कई बार बच्चों को सब्जी या एमडीएम से जुड़े अन्य जरूरी सामान दुकान से लाने भेजा गया। ग्रामीणों का कहना है कि इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है और यह पूरी तरह नियमों के खिलाफ है।

इस मामले पर पूछे जाने पर हेडमास्टर अरविंद तिवारी ने कहा कि वीडियो में दिख रहे बच्चे उनके स्कूल के नहीं हैं। हालांकि, वायरल वीडियो और तस्वीरों में बच्चे स्पष्ट रूप से स्कूल की यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं, जिससे उनकी सफाई पर सवाल उठ रहे हैं।

जिले में पहले भी कुछ स्कूलों में बच्चों से राशन या एमडीएम सामग्री ढुलवाने के मामले सामने आए हैं। अब अभिभावक और स्थानीय लोग शिक्षा विभाग से मामले की जांच और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post