Breaking News

IND vs SA मैच का जादू रांची पर चढ़ा: बड़े होटल हाउसफुल, फैंस की उमड़ी भीड़, सुरक्षा हाई अलर्ट पर

Ranchi : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में होने वाले मुकाबले ने शहर में जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। मैच से दो दिन पहले ही रांची के सभी बड़े होटल पूरी तरह से बुक हो चुके हैं। रेडिसन ब्लू, बीएनआर चाणक्य, कोर्टयार्ड मैरियट, कैपिटल हिल और रामाडा जैसे प्रीमियम होटलों में एक भी कमरा खाली नहीं है। लगन सीजन और मैच दोनों के मेल ने होटल उद्योग में महीनों बाद इतनी बड़ी मांग पैदा की है।

छोटे लाज, मैरिज हॉल और सस्ते होटलों तक में ‘हाउसफुल’ का बोर्ड लगा है। कई जगह वेटिंग लिस्ट चल रही है और कुछ होटल एडवांस भुगतान के बिना बुकिंग लेने से इनकार कर रहे हैं।

होटलों की वर्तमान स्थिति

होटल का नाम कुल कमरे फुल कमरे खाली कमरे
कैपिटल हिल 47 फुल केवल 2 (बिजनेस क्लास)
कोर्टयार्ड मैरियट 111 फुल शून्य
रमाडा 66 फुल शून्य
रेडिसन ब्लू 115 फुल शून्य
ली-लीक 54 फुल शून्य
बीएनआर चाणक्य 121 फुल शून्य

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि सस्ते कमरे पूरी तरह गायब हो चुके हैं। बिजनेस क्लास के कुछ कमरे 10,000 रुपये से ऊपर के रेट पर उपलब्ध हैं।

रेलवे स्टेशन रोड बनी फैंस की पहली पसंद

रांची पहुंच रहे हजारों क्रिकेट प्रेमियों के लिए रेलवे स्टेशन रोड सबसे उपयुक्त स्थान साबित हो रहा है, क्योंकि यहां से JSCA स्टेडियम तक पहुंचना अपेक्षाकृत आसान है।
बिरसा चौक, हिनू, डोरंडा, हवाई नगर और हरमू बायपास स्थित होटलों में भी 100% बुकिंग हो चुकी है। कई फैंस को अब शहर के बाहर रहने की मजबूरी बन रही है।

बजट कमरे गायब, फैंस बजट बढ़ाने को मजबूर

1,500–2,000 रुपये में मिलने वाले कमरे अब उपलब्ध नहीं हैं। फैंस को बिजनेस और प्रीमियम श्रेणी के महंगे विकल्प अपनाने पड़ रहे हैं। होम-स्टे, गेस्ट हाउस और साझा कमरों की तलाश भी तेजी से बढ़ी है, लेकिन वहां भी सीमित ही विकल्प बचे हैं।
होटल संचालकों का कहना है कि आने वाले 48 घंटे तक रांची में खाली कमरा मिलना लगभग नामुमकिन है।

लगन सीजन + मैच = मांग दोगुनी

शादी-ब्याह का सीजन भी इस समय चरम पर है। मैरेज हॉल और बैंक्वेट फुल हैं। दो बड़े आयोजनों के एक साथ होने से शहर में कमरों की भारी कमी हो गई है। होटल प्रबंधन लगातार बुकिंग और सुरक्षा अपडेट पर काम कर रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट मोड पर

भारत–दक्षिण अफ्रीका मैच को लेकर प्रशासन सतर्क है।

  • सभी बड़े होटलों में सुरक्षा जांच जारी
  • छोटे होटलों और लाज की भी सघन जांच
  • इलाके में पुलिस फोर्स और इंटेलिजेंस टीम तैनात
  • स्टेडियम के आसपास विशेष निगरानी

रांची में मैच को लेकर उत्साह अभूतपूर्व है और शहर पूरी तरह ‘क्रिकेट मोड’ में नजर आ रहा है।

 

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post