Breaking News

घाटशिला उपचुनाव के बाद हिंसा: उप-मुखिया के पति पर जानलेवा हमला, बीजेपी नेता समेत कई पर FIR

Jamsedpur : झारखंड के घाटशिला उपचुनाव में जेएमएम की बड़ी जीत के बाद राजनीतिक रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया है। उलदा पंचायत की उप-मुखिया आशा रानी महतो के पति, तारापद महतो, पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। यह आरोप बीजेपी की हार से उपजे विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

जेएमएम प्रत्याशी सोमेश सोरेन ने यह उपचुनाव भारी अंतर से जीता, जबकि बीजेपी उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन को 38,000 से अधिक वोटों से हार का सामना करना पड़ा। नतीजों के बाद की रात, मंगलवार को, एक शादी समारोह के दौरान तारापद महतो पर लात-घूंसों से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों ने उन्हें पहले घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। बुधवार सुबह घर लौटने के बाद उनकी हालत फिर बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें गालूडीह के निरामय हेल्थ केयर में भर्ती कराया गया।

हमले की वजह को लेकर बताया जा रहा है कि तारापद महतो पर आरोप था कि उन्होंने बीजेपी से पैसे लेकर चुनाव में JLKM (जेएलकेएम) के लिए काम किया था। इसी आरोप को लेकर चुनावी परिणाम आने के बाद यह हमला हुआ।

बुधवार को जेएलकेएम के पूर्व प्रत्याशी रामदास मुर्मू, अपने समर्थकों और घायल तारापद महतो के साथ गालूडीह थाना पहुंचे, जहां उनके बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। नामजद आरोपियों में बीजेपी जिला महामंत्री हराधन सिंह, बेलाजुड़ी निवासी चंदन गिरी, राजेश कर्मकार, दीपक राय उर्फ चुना, हीरालाल महतो और एक अज्ञात युवक शामिल हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post