Breaking News

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में लगी आग, चालक जिंदा जलकर मौत—खलासी घायल

Khunti :  खूंटी–सिमडेगा मुख्य मार्ग पर तोरपा थाना क्षेत्र के चूरगी गांव के पास बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सुबह लगभग 10.30 बजे लौह अयस्क लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रक चालक बच नहीं सका और वाहन के केबिन में ही जिंदा जल गया।

मृत चालक की पहचान राजस्थान के होसेपुर निवासी हासम खान के रूप में हुई है। वहीं ट्रक का खलासी इमरान हल्के रूप से घायल हुआ। उसे रेफरल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया।

ट्रक ओडिशा के बड़बिल से राजस्थान की ओर जा रहा था। सूचना मिलते ही तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्रिस्टोफर केरकेट्टा, पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेंब्रम और एसआई अमरेन्द्र कुमार मंडल मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को सूचना भी दी गई, लेकिन करीब दो घंटे तक दमकल नहीं पहुंच पाई। तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया था।

घटना की जानकारी मृतक चालक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post