Breaking News

खूँटी में युवक की हत्या का खुलासा, प्रेम-प्रसंग के शक में टांगी से मारकर की गई वारदात

Khunti : खूँटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में हुई युवक सुरजू मुण्डा की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। घटना 24/25 नवंबर की रात्रि ग्राम तोडांग में तब हुई, जब 25 वर्षीय सुरजू मुण्डा अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान उसकी टांगी से वार कर हत्या कर दी गई।

पत्नी के बयान पर दर्ज हुआ मामला
हत्या के बाद मृतक की पत्नी कोवारी कुमारी मुण्डा के फर्दबयान पर अड़की थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और जांच के क्रम में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

आरोपी ने स्वीकार किया जुर्म
पुलिस ने हत्या के मामले में 48 वर्षीय मंगल मुण्डा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसे संदेह था कि मृतक सुरजू मुण्डा का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। इसी शक के आधार पर उसने सोते समय सुरजू की टांगी से काटकर हत्या कर दी।

वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में उपयोग की गई टांगी को भी बरामद कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण, मंगल मुण्डा, उम्र लगभग 48 वर्ष, पिता: स्व. सोयता मुण्डा, निवासी: तोडांग, थाना—अड़की, जिला—खूँटी, बरामद सामान, हत्या में प्रयुक्त टांगी — 01

छापामारी दल में शामिल अधिकारी/कर्मी, पुअनि प्रवीण कुमार तिवारी, थाना प्रभारी, अड़की, पुअनि मनीष कुमार, अड़की थाना (अनुसंधानकर्ता), सअनि विजय कच्छप, अड़की थाना, अड़की थाना सशस्त्र बल, पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ा दी है और आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे भेजा जा रहा है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post