Breaking News

पुलिस टीम पर हमला मामले में बड़ी कार्रवाई, महिला सहित 6 गिरफ्तार।

Khunti: खूंटी पुलिस ने पुलिस टीम पर हमला मामले में बड़ी कार्रवाई की है, एसपी मनीष टोप्पो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का उद्भेदन करते हुए जानकारी उपलब्ध कराई।

एसपी ने बताया कि बीते रविवार को जिले के रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहागढ़ा में डाईर मेला का आयोजन किया गया था मेले में अन्य चीजों के बिक्री के साथ साथ शराब व हड़िया का भी बिक्री हो रहा था।

मेले में सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने के लिये रनिया थाना प्रभारी अपने दलबल के साथ पहुंचे थे जहां उन्हें पता चला था कि जिस ओर शराब की बिक्री हो रही है उस ओर कुछ लोग आपस में लड़ाई झगड़े कर रहे हैं।

सूचना पर थाना प्रभारी की टीम वहां पहुंची और लड़ाई कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे लेकिन वहां पहले से हीं नशे की हालत में मौजूद लोगों ने थाना प्रभारी के साथ बदसलूकी कर दी और फिर देखते हीं देखते मामले ने जबर्दस्त तुल पकड़ा और फिर वहां मौजूद महिला सहित अन्य सभी लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था जिसमें थाना प्रभारी के सर पर हमला होने से उसके सर फट गए थे और वो बुरी तरह से घायल हो गए थे।

हालांकि जवानों ने सूझबूझ से भीड़ से थाना प्रभारी को निकाला और सीधे रनिया स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे जहां उनका प्रार्थमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया था। अब उस मामले में रनिया सीओ ने रनिया थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया जिसमें दो नामजद सहित 40 से 50 अज्ञात लोग शामिल हैं।

जिस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है और कार्रवाई करते हुए आज कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं गिरफ्तार अपराधियों में 1. सुखदेव झोरा उर्फ भोको पिता मंगु झोरा ग्राम ममरला टेंगरा, थाना बसिया जिला गुमला। 2. सनेतर भेंगरा उर्फ सोनू पिता अयनू झोरा, ग्राम जापुद झोरा टोली 3. जगतपाल सिंह उर्फ चौथा सिंह पिता घोसीराम सिंह ग्राम बडका टोली डिगरी

4. मोलानियूस होरो पिता फिलिप होरो ग्राम बडका टोली डिगरी।

5. मार्शल कोंगारी पिता दाऊद कोंगाड़ी ग्राम केरा टोली डिगरी।

6. पूनम भेंगरा पति एंथोनी भेंगरा ग्राम कनकलोया बरटोली सभी पांचों का थाना रनिया जिला खूंटी शामिल है जिसे आज गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

 

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी का फट्टा, खून लगा हुआ पत्थर बरामद किया है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post