Breaking News

Jharkhand Cabinet Meeting : 13 अहम फैसले, किसानों से लेकर खिलाड़ियों तक को मिली राहत

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को हुई झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास और जनकल्याण से जुड़े 13 महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी, सड़क निर्माण, खिलाड़ियों को राहत, शिक्षकों की पेंशन पुनरीक्षण, आवास योजना में राशि बढ़ाने जैसे कई निर्णय शामिल रहे।

1. कैंबो मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को मंजूरी

रांची जिले के मांडर और चान्हो प्रखंड के आंशिक क्षेत्रों में भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ₹236.20 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इससे किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी।

2. घाटशिला उपचुनाव के लिए निधि स्वीकृत

45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा उपचुनाव के संचालन हेतु ₹7.84 करोड़ झारखंड आकस्मिकता निधि से अग्रिम रूप में मंजूर किए गए।

3. VIP/VVIP हेलीकॉप्टर सेवा का विस्तार

राज्य के VIP/VVIP उड़ान कार्यक्रम के लिए Bell-429 Twin Engine Helicopter की सेवा अवधि को समान शर्तों के साथ 6 माह के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

4. Allied & Healthcare Council Rules 2025 को मंजूरी

“Jharkhand State Allied and Healthcare Council Rules, 2025” के गठन को स्वीकृति दी गई, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी।

5. हॉकी खिलाड़ियों को राहत

अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को झारखंड आवास बोर्ड की ओर से दिए गए भूखंड के निबंधन और मुद्रांक शुल्क से छूट प्रदान की गई। यह निर्णय खिलाड़ियों के योगदान के सम्मान में लिया गया है।

6. दुमका की दो सड़क परियोजनाओं को मंजूरी

बरमसिया-शहरघाटी मार्ग (8.13 किमी) के चौड़ीकरण व पुनर्निर्माण के लिए ₹44.93 करोड़ स्वीकृत किए गए।

करमाटांड़-भोगतानडीह मार्ग (7.77 किमी) के मजबूतीकरण कार्य के लिए ₹35.81 करोड़ की मंजूरी दी गई।

7. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना में राशि वृद्धि

इस योजना के तहत दी जाने वाली सहयोग राशि को ₹1.20/1.30 लाख से बढ़ाकर ₹2 लाख कर दिया गया है। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए लक्ष्य में भी वृद्धि की गई है।

8. ग्रेन गोला चौकीदारों को प्रोन्नति वेतनमान

बिनोद लकड़ा एवं अन्य याचिकाकर्ताओं के मामले में ग्रेन गोला चौकीदारों को ₹5200-20200, ग्रेड पे ₹2400 का वेतनमान अनुमन्य किया गया।

9. तकनीकी संस्थानों के शिक्षकों की पेंशन पुनरीक्षण

राजकीय अभियंत्रण और पॉलिटेक्निक संस्थानों के उन शिक्षकों की पेंशन और पारिवारिक पेंशन में संशोधन को मंजूरी दी गई है, जो 1 जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त या मृत हो चुके हैं।

10. मल्टी पर्पस स्टाफ नियमावली 2025 स्वीकृत

“झारखंड राज्य बहुद्देशीय कर्मी (Multi Purpose Staff) संवर्ग भर्ती एवं सेवा शर्त नियमावली, 2025” को स्वीकृति दी गई। इससे राज्य में सेवा संरचना को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

11. विधानसभा मानसून सत्र का सत्रावसान स्वीकृत

षष्ठम झारखंड विधानसभा के तृतीय (मानसून) सत्र (1-4 अगस्त और 22-28 अगस्त 2025) के सत्रावसान को औपचारिक मंजूरी दी गई।

12. डॉ. रंजीत प्रसाद के अपील पर निर्णय

ईटकी आरोग्यशाला के तत्कालीन अधीक्षक डॉ. रंजीत प्रसाद से संबंधित अपील अभ्यावेदन पर निर्णय को स्वीकृति प्रदान की गई।

 

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post