Breaking News

पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख का प्रयास लाया रंग

Ranchi:  झारखंड सरकार द्वारा मोंथा तूफान से हुई क्षति पूर्ति के आकलन हेतु नोडल ऑफिसर,बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,रांची द्वारा राज्य के सभी कृषि पदाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है।

वैसे किसान जिन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए आवेदन कर रखा है वे अपनी शिकायत सीधे टॉल फ्री नंबर 14447 पर दर्ज करा सकते हैं। पूर्व कृषि मंत्री ने बताया कि जिन किसानों ने फसल बीमा के लिए निबंधन नहीं करवाया है उनके क्षति पूर्ति हेतु भी आपदा प्रबंधन विभाग से समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि उनको भी क्षति पूर्ति का मुआवजा दिलवाया जा सके।

त्वरित संवेदनशीलता दिखाने के लिए पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,आपदा प्रबंधन मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी,कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और विभागीय पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया है। ज्ञात हो कि पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्रियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट करवाया था।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post