Khunti: खूंटी थाना क्षेत्र के कदमा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने खेत के पास झाड़ी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा। इसकी सूचना तुरंत खूंटी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही खूंटी थाना के पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। 
मृतक के गले पर तेज धारदार हथियार से रेत कर हत्या कर दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात अपराधियों ने व्यक्ति की गला रेतकर हत्या की है और सबूत छिपाने के उद्देश्य से शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया है।
मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस आस-पास के थानों और लापता व्यक्तियों के परिवारों से संपर्क कर शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है।



