Breaking News

‘BJP एक क्या दो दर्जन मुख्यमंत्री लाए, उनपर मैं अकेला ही भारी’ — घाटशिला में गरजे हेमंत सोरेन

Ghatshila: झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे एक नहीं, दो दर्जन मुख्यमंत्री ले आए, फिर भी वे अकेले ही उन पर भारी पड़ेंगे। सोरेन ने कहा कि जनता की ताकत ही उनकी असली शक्ति है और झारखंड की जनता हर साजिश का जवाब देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद उनके बड़े भाई और मंत्री रामदास सोरेन का जाना झामुमो परिवार के लिए गहरा आघात है। उन्होंने कहा कि शायद यह नियति का खेल था, लेकिन अब सोमेश सोरेन उसी अधूरी यात्रा को पूरा करने मैदान में उतरे हैं। जनता से उन्होंने अपील की कि वे इस बार भी ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज कराएं।

हेमंत सोरेन ने कहा कि पिछले चुनाव में घाटशिला की जनता ने रिकॉर्ड मतों से रामदास सोरेन को जीत दिलाई थी। इस बार ऐसा मतदान करें कि विपक्षी प्रत्याशी का खाता तक न खुले और उनकी जमानत जब्त हो जाए। उन्होंने कहा कि अब वक्त बहस का नहीं, बल्कि विपक्ष को सबक सिखाने का है।

सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के नेता झूठे वादों और झूठी तस्वीरों के सहारे जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के लालच में अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री को झारखंड भेजेगी, लेकिन झारखंड की जनता का दिल कोई नहीं जीत सकता। “यहां का असली मुख्यमंत्री जनता है,” उन्होंने कहा।

मुख्यमंत्री ने मंच से यह भी कहा कि जब वे चुनावी मैदान में उतरते हैं तो उनमें जोश दोगुना हो जाता है। उन्होंने हंसते हुए कहा कि “हमारे भीतर भी थोड़ा चुनावी भूत चढ़ जाता है,” लेकिन जनता का आशीर्वाद ही सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि घाटशिला से उठी यह लहर पूरे झारखंड में झामुमो की जीत सुनिश्चित करेगी।

उधर, झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। उनके साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी मौजूद रहे। इस दौरान भारी भीड़ उमड़ी और “हेमंत सोरेन जिंदाबाद” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post