Breaking News

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड खूंटी टर्मिनल में सड़क सुरक्षा सेमिनार का आयोजन

Khunti: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड, खूंटी टर्मिनल में आज सड़क सुरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोटर यान निरीक्षक (खूंटी), इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड खूंटी टर्मिनल के उप महाप्रबंधक, अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा टैंकर मालिक व चालकगण उपस्थित रहे।

सेमिनार का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं टैंकर परिचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम के दौरान मोटर यान निरीक्षक द्वारा विस्तृत रूप से टैंकर संचालन से जुड़ी तकनीकी और कानूनी आवश्यकताओं पर चर्चा की गई।

बैठक के क्रम में टैंकर मालिकों और चालकों को कई दिशा-निर्देश दिए गए। चालकों से कहा गया कि वे वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखें, गाड़ियों के सभी दस्तावेज अद्यतन (अपडेटेड) रखें, प्रेशर हॉर्न का उपयोग न करें और एक्स्ट्रा लाइटिंग या टैंकरों में अवैध मॉडिफिकेशन करने से बचें। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि इन नियमों का पालन करने से न केवल दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी, बल्कि बेवजह ट्रैफिक चालान से भी बचाव रहेगा।

टर्मिनल के उप महाप्रबंधक ने कहा कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन हमेशा सुरक्षित परिवहन और जिम्मेदार ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी चालकों से अपील की कि वे नियमों का कड़ाई से पालन करें और सड़क पर दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने और सुरक्षित ड्राइविंग की दिशा में योगदान देने का संकल्प लिया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post