Breaking News

जमशेदपुर के पूर्व एसपी राकेश मिश्रा अब राजनीति में एंट्री, दरभंगा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे; पीके ने जताया भरोसा

Jamshedpur/Darbhanga: जमशेदपुर के पूर्व एसपी और चर्चित आईपीएस अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा अब राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। वे जन सुराज पार्टी की ओर से आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में दरभंगा सदर सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर (पीके) ने उन पर भरोसा जताते हुए चुनावी तैयारी की जिम्मेदारी सौंपी है।

लंबे समय तक पुलिस सेवा में रहे आर.के. मिश्रा अपनी सख्त कार्यशैली और ईमानदार छवि के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने जमशेदपुर में बिल्डर हरि सावा हत्याकांड का सफलतापूर्वक खुलासा किया था, जिसमें कई सफेदपोशों की संलिप्तता उजागर हुई थी। यह मामला उस वक्त सुर्खियों में आया था, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की साकची आम बागान में सभा चल रही थी।

राकेश मिश्रा ने 19 फरवरी 1999 को जमशेदपुर एसपी का पदभार संभाला था और 26 जून 2000 तक इस पद पर रहे। वे सहरसा जिले के बनगांव के रहने वाले हैं। सिविल इंजीनियरिंग में आईआईटी (बीएचयू), वाराणसी से बी.टेक करने वाले मिश्रा पुलिस सेवा में आने से पहले एक योग्य इंजीनियर रहे।

तीन दशकों से अधिक की सेवा के दौरान उन्होंने होमगार्ड्स, नागरिक सुरक्षा और अग्निशमन सेवा के महानिदेशक (डीजी), साथ ही आईटीबीपी और सीआईएसएफ में एडीजी जैसे अहम पदों पर कार्य किया।
सीआरपीएफ में रहते हुए उन्होंने झारखंड और त्रिपुरा में नक्सल विरोधी अभियानों का सफल नेतृत्व किया।

उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक सहित कई राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए हैं। पुलिसिंग के अलावा वे शिक्षा क्षेत्र से भी जुड़े हैं और आर.के. मिशन स्कूल के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

दरभंगा में राकेश मिश्रा ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। जन सुराज पार्टी को उम्मीद है कि उनका प्रशासनिक अनुभव और साफ-सुथरी छवि पार्टी को मजबूत राजनीतिक आधार देगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post