Breaking News

Jharkhand, Chakradharpur: बंडामुंडा में CBI का छापा: RPF जवान 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Chakradharpur: चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा में शुक्रवार को सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरपीएफ जवान मोहम्मद असरार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह रेलवे कॉलोनी में कूड़ा चुनने वाली एक महिला से हर महीने रिश्वत वसूलता था।

सूत्रों के अनुसार, आरपीएफ जवान महिला से प्रति माह 15 हजार रुपये की मांग करता था ताकि वह रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में कचरा चुनने का काम कर सके। महिला ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद सीबीआई ने ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई।

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे महिला ने तय योजना के तहत राउरकेला के बिसरा चौक पर जवान को रिश्वत की राशि सौंपी। उसी समय सीबीआई की टीम ने मोहम्मद असरार को केमिकल लगे नोटों के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम आरोपी को राउरकेला स्थित कार्यालय ले गई, जहाँ उससे पूछताछ जारी है।

जानकारी के अनुसार, बंडामुंडा–राउरकेला सेक्शन में पिछले कुछ महीनों में यह तीसरा मामला है, जिसमें सीबीआई ने रेलवे कर्मचारियों या आरपीएफ कर्मियों को रिश्वत लेते पकड़ा है।

सीबीआई सूत्रों का कहना है कि आरोपी पर नियमित रूप से अवैध वसूली करने और डराने-धमकाने के गंभीर आरोप हैं। जांच पूरी होने के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post