Breaking News

धनबाद FCI गोदाम में ट्रांसपोर्टर और मजदूरों में झड़प, एक घायल

Dhansar (Jharia): धनसार के बरमसिया स्थित FCI गोदाम में गुरुवार को ट्रांसपोर्टर और चावल लोड कर रहे मजदूरों के बीच झड़प हो गई। विवाद के दौरान सात राउंड फायरिंग की गई और एक मजदूर घायल हो गया।

घायल मजदूर श्रवण नमक को तत्काल धनबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के दौरान मजदूरों और ट्रांसपोर्टर पक्ष में जमकर हाथापाई भी हुई।

गुस्साए मजदूरों ने ट्रांसपोर्टर संजय सिंह के पुत्र कुणाल सिंह सहित तीन लोगों को पीटा। विवाद का मुख्य कारण बताया जा रहा है कि ट्रैक चालकों ने भाड़ा बढ़ाने का विरोध किया था।

मौके पर पुलिस पहुंची और तनाव को नियंत्रित किया। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने घटना स्थल से एक माउजर, खोखा और दो काली कारें जब्त की हैं। कार में भाजपा का झंडा लगा हुआ था।

जानकारी के अनुसार, ट्रांसपोर्टर पक्ष के लगभग एक दर्जन लोग दो स्कॉर्पियो कार से मौके पर आए और फायरिंग शुरू कर दी। मजदूरों ने भी आत्मरक्षा में हमला किया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

बैंक मोड़ और धनसार पुलिस क्षेत्र को छावनी में बदल दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि और कोई अप्रिय घटना न हो।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post