Torpa: झामुमो नेत्री एवं दियांकेल पंचायत की मुखिया शिशिर तोपनो की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें तत्काल रेफरल अस्पताल तोरपा में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलते ही तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया और झामुमो जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना।

दोनों नेताओं ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मौके पर अरमान तोपनो, जयलाल तोपनो समेत कई पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विधायक ने कहा कि प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें हर संभव चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।



