Khunti: खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड स्थित ग्राम सरदुल्ला में स्व. देवा कुजूर स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खूंटी के विधायक श्री रामसूर्या मुंडा उपस्थित हुए। उन्होंने सर्वप्रथम स्व. देवा कुजूर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को नमन किया।

इसके बाद विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और आयोजन समिति तथा प्रतिभागी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना और अनुशासन को बढ़ावा देते हैं।

इस अवसर पर झामुमो जिला सचिव सुशील पाहन, केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी, जिला प्रवक्ता तौकीर आलम, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शेख फिरोज, युवा मोर्चा सह सचिव वीरेन्द्र सिंह, क्रीड़ा मोर्चा जिला सचिव उपेंद्र पाहन, पंचायत अध्यक्ष लाल मुंडा, राजेश मुंडा एवं चंदा उरांव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।



