Breaking News

बोकारो के दुंदीबाग में आग का तांडव, छह दुकानों में लाखों का नुकसान होने की आशंका

Bokaro: दुंदीबाग इलाके में शुक्रवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रुई के गोदाम में लगी आग तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। घटना के समय दुकानदार अपने सामान को बचाने में जुट गए। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर सक्रिय रहीं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग रुई के गद्दा की दुकान से लगी। इसके बाद आसपास की गोदरेज की दुकान, फोटो फ्रेमिंग, वेल्डिंग और फर्नीचर की दुकानों में भी आग फैल गई। दुकानदारों ने लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है।

अग्निशमन विभाग की कार्रवाई में शुरुआत में दो दमकल इंजन भेजे गए, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण तीन और गाड़ियां बुलानी पड़ीं। कुल पांच वाहन आग पर काबू पाने के लिए लगातार लगभग ढाई घंटे तक लगे रहे।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने अपने-अपने सामान को सुरक्षित करने की कोशिश की। आग के कारण आसपास सड़क जाम हो गया और वाहन परिचालन पूरी तरह ठप हो गया।

इस दौरान कई स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है और प्रभावित दुकानदारों को राहत दिलाने की तैयारी की जा रही है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post