Breaking News

खूँटी में बड़ी डोडा और अफीम बरामद, सुखराम नाग गिरफ्तार

Khunti : खूँटी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम तुयुगूटू टोला गुगरीपीढ़ी, थाना अड़की में सुखराम नाग के घर में बड़े पैमाने पर डोडा रखा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक खूँटी राम प्रवेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक खूँटी अंचल किशुन दास, थाना प्रभारी मुरहू रामदेव यादव, अड़की प्रवीण कुमार तिवारी, पु0अ0नि0 कुंदन कुमार और अड़की थाना का सशस्त्र बल शामिल था। दल ने सोमवार दोपहर करीब 14:00 बजे लक्षित स्थान पर छापा मारा।

जांच के दौरान देखा गया कि एक व्यक्ति घर से बाहर भाग रहा था। पुलिस ने उसे दौड़ कर पकड़ लिया और नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सुखराम नाग उर्फ़ मालु बताया। वह 28 वर्षीय, पिता पाण्डू अहीर, ग्राम रुताडीह, थाना और जिला खूँटी का निवासी है।

सुखराम ने बताया कि वह अपने नाना और मामा के साथ अपने ननीहाल तुयुगूटू टोला गुगरीपीढ़ी में रहता है। इसके अलावा उसने खुलासा किया कि वह अपने मामा बिरसा नाग के साथ मिलकर डोडा और अफीम का व्यापार करता है।

इस संबंध में अड़की थाना में कांड संख्या 53/25 दिनांक 29.09.25 के तहत एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 15(C)/22/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

छापामारी में कुल 50 बोरा डोडा बरामद किया गया, जिनका कुल वजन 938.33 किग्रा है। इनकी अनुमानित कीमत 1,40,74,950/- रुपये बताई गई है।

छापामारी दल में शामिल थे: पुलिस उपाधीक्षक खूँटी रामप्रवेश कुमार, पुलिस निरीक्षक खूँटी अंचल किशुन दास, थाना प्रभारी मुरहू रामदेव यादव, थाना प्रभारी अड़की प्रवीण तिवारी, पु0अ0नि0 कुंदन कुमार और अड़की थाना का सशस्त्र बल।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post