Khunti: सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति नेताजी चौक खूंटी द्वारा लगातार चौथे वर्ष खूंटी क्लब में डांडिया नाईट का आयोजन किया गया आज क्लब परिसर में आयोजित डांडिया नृत्य में बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियां पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर शामिल हुए। 
इससे पूर्व डांडिया नाईट पूजा कमेटी के पदाधिकारियों ने उदघाटन किया। इस अवसर पर अतिथियों ने आयोजन की सरहाना करते हुए कहा कि खूंटी में लगातार इस तरह से आयोजन से सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा को संजोने का सुंदर संदेश मिलता है। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे पंडाल में डांडिया की प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 
महिलाएं पारंपरिक लहंगे-चुनरी और पुरुष कुर्ता-पायजामा के साथ डांडिया की ताल पर झूमते नजर आए। डांडिया की आकर्षक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय और मनोरंजक बना दिया। बच्चों और युवाओं का उत्साह देखने लायक था। महोत्सव में आयोजकों की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया। जगह-जगह स्वयंसेवकों ने भीड़ को नियंत्रित करने के साथ आगंतुकों का स्वागत किया। 
आयोजन समिति की ओर से प्रतिभागियों के लिए प्रतियोगिताएं भी रखी गईं,जिनमें श्रेष्ठ परिधान और श्रेष्ठ नृत्य प्रस्तुति का चयन किया गया। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। डांडिया महोत्सव के माध्यम से लोगों ने न केवल भक्ति भाव का अनुभव किया, बल्कि सामाजिक सौहार्द और एकता का भी संदेश दिया। 
आयोजन में शामिल युवाओं ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और परंपरा से जोड़ने का कार्य करते हैं। आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष नकुल भगत,महामंत्री लव चौधरी, डांडिया समिति के कुमार सौरव, अंकित जैन,राहुल सिंह,गुलिट मिश्रा आदि शामिल रहे।



