Breaking News

जन जागरुकता की कमी के चलते बुजुर्गों को नहीं मिल रहा वृद्धा अवस्था पेंशन।

Khunti: मुरहू प्रखण्ड क्षेत्र के बिंदा पंचायत अंतर्गत चौकोम्दा गांव जहां ठीक से विकास कार्य नहीं पहुंच पाई है साथ हीं कई सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी वहां के लोगों को ठीक से नहीं मिल पा रहा है।

गांव के कई बुजुर्ग महिला- पुरुष हैं जिनका उम्र 60 वर्ष से अधिक है लेकिन उन्हें सरकार के कल्याणकारी योजना वृद्धा अवस्था पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस योजना के लाभ लेने के बारे में बुजुर्गों का कहना है कि वृद्धा अवस्था पेंशन योजना से कैसे जुड़ना है कि उन्हें योजना का लाभ मिल सके इस बारे में उन्हें कोई जानकारी हीं नहीं है।

बुजुर्गों ने आगे कहा कि किसी ने उनको नहीं बताया कि किस अधिकारी के पास जाने से उन्हें इस योजना से जोड़ने की प्रक्रिया की जा सकती है। इसके अलावा आजतक किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी ने भी उन्हें इस योजना के बारे में जानकारी नहीं दी है जिसके चलते गांव के कई बुजुर्ग महिला- पुरुष वृद्धा अवस्था पेंशन योजना का लाभ पाने से वंचित रह गए हैं।

गांव के बुजुर्गों में लगभग 60 वर्षीय दिनेश हेंब्रोम,62 वर्षीय कॉसमॉस सोय,64 वर्षीय राफेल हस्सापूर्ती सहित कई ऐसे बुजुर्ग महिला- पुरुष हैं जो जानकारी के अभाव में पेंशन योजना का लाभ नहीं ले पा रहे है। ऐसे में सरकारी दावे का पोल खुल जाता है, जहां लगातार यह कहा जाता है कि कैंप लगाकर पेंशन पाने वाले योग्य लाभुकों को योजना से जोड़ा जाता है। ऐसे में बुजुर्गों को जानकारी नहीं होना और उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पाना जन जागरूकता की कमी को दर्शाता है साथ हीं सरकारी दावे पर सवाल खड़ी करता है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post