Breaking News

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय कर्रा की छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

Khunti: कर्रा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय कर्रा की छात्राओं ने सोमवार को शैक्षणिक भ्रमण के तहत राज्य संग्रहालय हाॅटवार, आईसीएआर एन आइ एस ए नामकुम एवं आईसीएआर आरसीईआर अनुसंधान केंद्र,प्लांटू, रांची का भ्रमण किया. इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को पुस्तकों के ज्ञान से बाहर निकालकर वास्तविक जीवन के अनुभवों से जोड़ना था।

भ्रमण में कक्षा 12 वी कला संकाय की कुल 77 छात्राओं ने हिस्सा लिया.उनके साथ विद्यालय की शिक्षिकाएं सुधन कुमारी,सोनिया कुमारी अलका रानी,प्रतिमा कुमारी एवं सुनीला केरकेट्टा भी मौजूद थीं। छात्राओं ने बिरसा मुंडा संग्रहालय में झारखंड की विभिन्न जनजातियों से संबंधित मॉडल देखे और कई ऐतिहासिक वस्तुओं का अवलोकन किया. लाह अनुसंधान केंद्र में वीडियो के माध्यम से छात्राओं को लाह की खेती,उत्पादन,उसके उपयोग एवं व्यावसायिक लाभ की विस्तृत जानकारी दी गयी।

प्लांटू हॉर्टीकल्चर संस्थान में छात्राओं को कृषि के वैज्ञानिक तरीकों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की गयी. यह शैक्षणिक भ्रमण छात्राओं के लिए न केवल एक आनंददायक यात्रा रही बल्कि सीखने का भी अमूल्य अवसर सिद्ध हुआ।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post