Khunti: खूंटी जिला के अड़की थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग जगहों पर उत्पाद विभाग और अड़की पुलिस की की संयुक्त कार्रवाई हुई। जहां दोनों टीमें संयुक्त रूप से अवैध महुआ शराब के निर्माण के लिए बनाये गए भट्टी को तक पहुंची और महुआ शराब बनाने के लिए तैयार कर रखे गए जावा महुआ को नष्ट करते हुए भट्टी को तोड़कर विनिष्ट किया गया।
उत्पाद विभाग और अड़की थाना के पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए अलग अलग जगहों के कुल पांच शराब भट्टी को नष्ट किया। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई से अवैध महुआ शराब के निर्माण कार्यों में कमी आएगी।



