Breaking News

सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई जिसमें पांच लाख रुपये के ईनामी उग्रवादी सहित तीन को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।

Gumla: झारखण्ड के गुमला जिला में सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई जिसमें पांच लाख रुपये के ईनामी उग्रवादी सहित तीन को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।

जानकारी के अनुसार गुमला के पुलिस अधीक्षक को जानकारी मिली थी कि बिशुनपुर थाना क्षेत्र के केचकी रेगरे टोली के पास वाले जंगल में उग्रवादी संगठन के कुछ लोग जमा हुए है जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है। जिस सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों की एक टीम गठित कर प्राप्त सूचना वाले जगह पर भेजा गया। जहां सुरक्षा बलों द्वारा सर्च किया जा रहा था तभी उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया।

वहीं सुरक्षा बलों द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें तीन उग्रवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया, मारे गए सभी तीनों प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन JJMP के सदस्य थे जिसमें दो उग्रवादी लालू लोहरा और छोटू उरांव पर पांच-पांच लाख रूपये का ईनाम घोषित था जबकि तीसरा उस दस्ते का सदस्य था। जिसके पास से घातक हथियार सहित कई चीजें बरामद किया गया है फिलहाल सुरक्षा बल अभी भी मोर्चा संभाले हुए हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post