Breaking News

दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त – Ranchi News

रांची में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक की तैयारी पूरी हो चुकी है। नवरात्र की शुरुआत के साथ ही पंचमी और षष्ठी से शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। इस भीड़ और यातायात को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष योजना बनाई है।

आईपीएस राकेश सिंह को मिली जिम्मेदारी

नक्सल अभियान में अपनी भूमिका निभाने के बाद अब आईपीएस राकेश सिंह को रांची का ट्रैफिक एसपी नियुक्त किया गया है। इस बार पूरी ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी उन्हीं पर है। पूजा की शुरुआत से लेकर विसर्जन तक के लिए उन्होंने विशेष रणनीति तैयार की है।

1100 जवान और अफसर संभालेंगे मोर्चा

पूरी राजधानी में भव्य पूजा पंडालों तक श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए 1100 जवान और 50 से अधिक अफसर तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त बल भी ड्यूटी में लगाया जाएगा।

ड्रॉप गेट और नो एंट्री व्यवस्था

पूरे शहर में 1000 से ज्यादा ड्रॉप गेट बनाए जा रहे हैं। साथ ही नो एंट्री गेट चिन्हित किए गए हैं ताकि पंडाल तक जाने का रास्ता सुरक्षित और सुगम बना रहे। ट्रैफिक और जिला बल के जवान इन स्थानों पर तैनात रहेंगे। वहीं, पार्किंग स्थल भी निर्धारित किए गए हैं ताकि किसी भी इमरजेंसी में वाहनों को आसानी से निकाला जा सके।

छेड़खानी और छिनतई पर नजर

ट्रैफिक जवान केवल जाम से मुक्ति दिलाने का ही काम नहीं करेंगे, बल्कि उन्हें छेड़खानी और छिनतई जैसी घटनाओं को रोकने की भी जिम्मेदारी दी गई है। किसी भी गड़बड़ी पर वे तुरंत अपने सीनियर अधिकारियों को सूचित करेंगे, ताकि समय रहते हालात काबू में लिए जा सकें।

रूट चार्ट जारी होगा

पूजा के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए जवानों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। वहीं, छोटे वाहनों और चार पहिया वाहनों के लिए रूट चार्ट जारी किया जाएगा। बड़े वाहनों की पार्किंग पंडाल से दूरी पर की जाएगी, ताकि श्रद्धालु पैदल आसानी से माता के दर्शन कर सकें।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post